Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती यानी Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 7759 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। काफी समय से अभ्यर्थी इस सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। नोटिफिकेशन और आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
REET Bharti 2025 Overview
विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
---|---|
पोस्ट का नाम | थर्ड ग्रेड टीचर (प्राथमिक/उच्च प्राथमिक) |
कुल पद | 7759 पद |
स्थान | राजस्थान |
वेतनमान | ₹23,700/- से ₹41,000/- (पे लेवल-10) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
भर्ती का प्रकार | सरकारी नौकरी |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 – लेटेस्ट अपडेट
जो उम्मीदवार REET पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, उनके लिए Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 का रास्ता खुल गया है। 18 जुलाई 2025 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 – भर्ती से जुड़ी जानकारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी की है। कुल 7759 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती REET पात्रता पास उम्मीदवारों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 18 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: जल्द
- अंतिम तारीख: जल्द
- मुख्य परीक्षा तिथि: 17 से 21 जनवरी 2026
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी वर्ग: ₹600
- ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर): ₹400
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
- REET लेवल-1 (कक्षा 1 से 5): 12वीं पास + D.Ed./BSTC + REET पास
- REET लेवल-2 (कक्षा 6 से 8): स्नातक + B.Ed. + REET पास
जरूरी दस्तावेज
- SSO ID और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट (Level 2 के लिए)
- REET स्कोर कार्ड
- BSTC/D.El.Ed. मार्कशीट (Level 1 के लिए)
- B.Ed. मार्कशीट (Level 2 के लिए)
- मोबाइल नंबर और ईमेल ID
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 – लेवल 1 परीक्षा पैटर्न
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान: 45 प्रश्न, 90 अंक
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम व समसामयिक विषय: 45 प्रश्न, 90 अंक
- विषय आधारित प्रश्न (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन): 25 प्रश्न, 50 अंक
- शिक्षा पद्धति: 24 प्रश्न, 48 अंक
- शैक्षिक मनोविज्ञान: 10 प्रश्न, 20 अंक
- सूचना प्रौद्योगिकी: 5 प्रश्न, 10 अंक
- कुल प्रश्न: 150, कुल अंक: 300
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 – लेवल 2 परीक्षा पैटर्न
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान: 35 प्रश्न, 70 अंक
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम व समसामयिक विषय: 30 प्रश्न, 60 अंक
- संबंधित विषय ज्ञान: 60 प्रश्न, 120 अंक
- शिक्षा पद्धति: 10 प्रश्न, 20 अंक
- शैक्षिक मनोविज्ञान: 10 प्रश्न, 20 अंक
- सूचना प्रौद्योगिकी: 5 प्रश्न, 10 अंक
- कुल प्रश्न: 150, कुल अंक: 300
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
परीक्षा तिथि और समय
REET मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी।

- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
आवेदन कैसे करें – Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in खोलें
- Ongoing Recruitments सेक्शन में “Rajasthan Primary/Upper Primary Teacher Exam 2025” के सामने Apply Now पर क्लिक करें
- SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें
- जिस पद के लिए आवेदन करना है (Primary/Upper Primary) उसका चयन करें
- फॉर्म में सभी जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क भरें
- फॉर्म को सेव करें और सबमिट करें
- आवेदन का प्रिंटआउट निकालें
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
Official Notification Link | Click Here (soon) |
3rd Grade Teacher Syllabus 2025 | Syllabus |
Official Website | RSSB |
FAQ – Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025
प्रश्न: Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 के लिए फॉर्म कब भर सकते हैं?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
प्रश्न: Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: जो उम्मीदवार REET लेवल 1 या 2 पास कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।